Uttarakhand News- खत्म हुआ इंतजार: आज से केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग शुरू, जानिए किराया से लेकर सभी जानकारी…..


देहरादून. चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू होने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं. शासन प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में है. इसी बीच श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए हेली सेवा बुकिंग (Heli Service Booking) भी अब शुरू होने वाली है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सेवाएं बुक कर सकते हैं. बुधवार यानी 15 अप्रैल से केदारनाथ के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी.

बता दें कि IRCTC की ओर से केदरनाथ धाम के लिए हवाई सेवा की टिकिट बुकिंग 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू की जाएगी. बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी, जिसके लिए पर जाकर श्रद्धालु टिकिट बुक कर सकते हैं. श्रद्धालु केवल IRCTC की बेवसाइट पर जाकर ही टिकिट की बुकिंग करें, क्योंकि कई बार श्रद्धालुओं के साथ टिकिट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं.

कहां से कितना लगेगा हेवी सेवा का किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए 6,077 रुपए प्रति व्यक्ति, फाटा से केदारनाथ के लिए 4,840 रुपए प्रति व्यक्ति और सिरसी से केदारनाथ धाम तक 3,043 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है. हालांकि, इसके अलावा जीएसटी और अन्य शुल्क देना होगा. ये किराया केवल एक तरफ का होगा.



Source link